आज गुरु गोबिंद सिंह का शहीदी दिवस

आज सिखों के दसवें गुरु (10th Sikh Guru) गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) का शहीदी दिवस है (Martyrdom Day)। वे 7 अक्टूबर 1708 को मुगलों से देश को बचाने के लिए हुई लड़ाई में शहीद हो गए थे। अपने आखिरी समय में वे महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित श्री हुजूर साहिब में थे, जहां उन्होंने अपने प्राण त्यागे। वे सिख धर्म के अंतिम गुरू थे। अपने अंतिम समय में उन्होंने सिखों से कहा था कि उनके बाद उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। गुरु ग्रंथ साहिब ही सिखों के गुरू होंगे।

गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था, जहां उनकी याद में आज एक भव्य गुरूद्वारा ‘पटना साहिब’ के नाम से मौजूद है। उन्होंने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य देश की रक्षा करना था।