आज है जानकी जयंती

आज जानकी जयंती (Janaki Jayanti) है। हिंदी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह (falgun month) में कृष्ण पक्ष की नवमी को जानकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन माता जानकी अर्थात माता सीता की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है। वहीं, रोग, शोक और संताप से मुक्ति मिलती है। भारत के मिथिला क्षेत्रों में जानकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। वहीं, नेपाल में भी जानकी जयंती के दिन उत्स्व जैसा माहौल रहता है। इस मौके पर देशभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इनमें रामायण का नाट्य रूपांतरण किया जाता है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।