आज है गणेश चतुर्थी

आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार है। इस त्योहार को पूरे भारत में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में गणपति (Ganapati) की स्थापना करते हैं। गणेश जी की पूजा कुछ चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेशजी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष यह पर्व भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है।