
आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha poornima) है। वैशाख मास (Vaisakh month) की पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के लिए खास महत्त्व रखता है। सनातन धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 26 मई, बुधवार को पड़ रही है। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान बुद्ध, भगवान विष्णु और भगवान चंद्रदेव (Lord Buddha, Lord Vishnu and Lord Chandradev) की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि महात्मा बुद्ध, भगवान विष्णु के अवतार हैं।
आज के दिन गंगा स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिव गंगा घाट पर स्नान करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ-साथ जीवन में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।
माना जाता है कि इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते है। क्योंकि इस त्यौहार को बहुत ही पवित्र और फलदायी माना गया है। इस दिन कुछ मीठा दान करने से गौदान को दान करने के बराबर फल मिलता है। इसके अलावा अगर आपसे अनजाने में कोई पाप हो गया है तो इस दिन चीनी और तिल का दान देने से इस पाप से छुटकारा मिल जाता है।