आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है (Birthday of PM Narendra Modi)। आज वे 70 साल के हो गए हैं (70 year old)। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मंत्रियों एवं नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है (Birthday Greetings)। सोशल मीड़िया पर आम जनता भी उन्हें बधाई संदेश दे रही है। देश की राजनीति में पहले वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने, जहां उन्होंने जनता के बीच अपनी पहचान बनाई। वहां से आगे बढ़ते हुए वे देश के प्रधानमंत्री बने। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। लगातार 5 साल तक उन्होंने अपनी सरकार को सफलतापूर्वक चलाया। 2019 में वे दोबारा जीतकर एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बने। अपने इतने लंबे कार्यकाल में उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामने करते हुए, वे आज भी देश को आगे ले जाने की ओर अग्रसर हैं। आज विश्व में भारत का एक अलग ही स्थान है।