
आज मशहूर लेखिका नील कमल पुरी (Neel Kamal Puri) का 64वां जन्मदिन है। उनका जन्म 14 फरवरी 1956 को पँजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में हुआ था और आगे की परवरिश पटियाला (Patiala) में हुई। उन्होंने पँजाब और चंडीगढ़ विश्वविद्यालयों से अपनी पढ़ाई पूरी की। 1979 से उन्होंने पटियाला और चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रुप में काम करना शुरु किया। वर्तमान में वे चंडीगढ़ में साहित्य और मीडिया जगत के विषयों को पढ़ाती हैं। नील कमल पुरी ने दो उपन्यास भी लिखे हैं- ‘पटियाला कंटेंट’ (Patiala Content) और ‘रिमेंबर टू फोरगेट’ (Remember to Forget)। इसके अलावा उन्होंने कई लघु कथाएँ भी लिखी हैं।