आज फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन

आज मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन है (Birthday of Film Actress Rekha)। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। वे मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेता जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं (Daughter of South Indian star Jemini Ganeshan)। रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में एक तेलुगू फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने उमराव जान, फासले, सिलसिला, नमक हराम और मिस्टर नटवरलाल जैसी कामयाब फिल्में दीं। एक समय रेखा की फिल्मों को हिट होने की गारंटी समझा जाता था।

रेखा आज फिल्म इंड़स्ट्री मे जिस जगह पर हैं जहां पर पहुंचना हर किसा के बस की बात नहीं। यहां तक पहुंचने के लिए रेखा को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वे शुरू से ही एक सदाबहार अभिनेत्री रही हैं। वे आज इस उम्र में भी करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। अभी भी उन्होंने फिल्में करना नहीं छोड़ा है।

रेखा की जिंदगी शुरू से ही विवादों में घिरी रही। पहले उनका नाम अमिताभ बच्‍चन से जुड़ गया, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। इसके बाद रेखा ने अभिनेता विनोद मेहरा से शादी कर ली। यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों अलग हो गए। कुछ समय बाद 1990 में रेखा ने अपनी दूसरी शादी उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से कर ली। शादी के एक साल बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा को काफी बदनामी सहनी पड़ी। उनकी जिंदगी में काफी जख्म हैं। हालांकि उन्होंने इन सबका बड़ी हिम्मत से मुकाबला किया। रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, जो अपने आप में एक रहस्य है।