आज बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का जन्मदिन

आज बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का जन्मदिन है (Birthday of Bollywood actor)।उन्हें प्रशंसक बॉलीवुड के बादशाह भी कहते हैं। आज उनका 55वां जन्मदिन है। इस बार शाहरूख अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में नहीं हैं। वे आईपीएल मैचों के लिए इस समय दुबई में अपनी टीम कोलकाता नाईट राईडर्स के साथ हैं। शाहरूख ने बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी एक मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल पूरे हुए हैं।

शाहरूख के जन्मदिन पर इस बार कोरोना काल में उनके एक फैन ग्रुप ने 5,555 कोव‍िड किट्स दान करने का फैसला किया है (Donation of covid kits)। इस ग्रुप ने ट्वीट करके बताया है कि वे शाहरूख के जन्मदिन के मौके पर 5,555 मास्क, सैनिटाइजर और खाना गरीबों को दान करेंगे।