आज अशोक कुमार का जन्मदिन, तो भाई किशोर कुमार का मरणदिन

आज का दिन बॉलीवुड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है (Important day of Bollywood)। यह एक अजीब ही संयोग है कि आज हिंदी फिल्मों के महान अभिनेता अशोक कुमार का जन्मदिन है (Birth day of Ashok Kumar), तो वहीं आज ही उनके छोटे भाई मशहूर गायक तथा अभिनेता किशोर कुमार का मरणदिन (पुण्यतिथि) भी है (Death day of Kishore Kumar)।

हिंदी फिल्म जगत के ‘दादा मुनि’ अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उनका वास्तविक नाम कुमुदलाल गांगुली था। उनके पिता का नाम कुंजलाल गांगुली और मां का नाम गौरी देवी था। अशोक कुमार ने 1936 में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने जीवन नैया, अछूत कन्या और जन्मभूमि जैसी फिल्मों से अभिनय शुरू किया। इसके बाद न जाने कितनी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

दूसरी तरफ अशोक कुमार के छोटे भाई किशोर कुमार का निधन भी आज ही के दिन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ था। किशोर कुमार एक महान गायक होने के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता तथा निर्देशक भी थे। आज तक उनकी टक्कर का कोई भी गायक हिंदी फिल्मों में नहीं आया है।