फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के लिए आज का दिन बहुत खास

आज फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जन्मदिन है। उनका जन्म 14 मई, 1984 को न्यूयॉर्क (New York) में हुआ था। बचपन से ही उनका कंप्यूटर से बहुत लगाव था। पिता द्वारा तोहफे में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की किताब मिलने से इस क्षेत्र में उनकी रुचि बढ़ गई। 17 साल की उम्र में उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर स्नैप्स मीडिया प्लेयर बनाया। फिर हावर्ड विश्वविद्यालय (Howard University) से पढ़ाई के दौरान ही 2004 में मार्क ने फेसबुक को लांच किया और इसका कई अन्य विश्वविद्यालयों में प्रचार भी किया। 2012 में फेसबुक के एक अरब (One billion) यूजर हो गए थे। 2010 में टाइम पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे अमीर और प्रभावित करने वाले लोगों की सूची में मार्क जुकरबर्ग को शामिल किया।