आज 76वां भारतीय सेना दिवस

देश आज 76वां भारतीय सेना दिवस (76th Army Day) मना रहा है। यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत गर्व की बात है, क्योंकि इस अवसर पर हम अपने देश के वीर पुरुषों का सम्मान करते हैं और उनके बलिदान के लिए उन्हें सलाम करते हैं।

भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा (Indian Lieutenant General KM Cariappa) थे, जिन्हें 15 जनवरी 1949 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। तब से, 15 जनवरी भारत के इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बन गया है, इसलिए इस दिन को भारतीय सेना दिवस के रूप में जाना जाता है। सेना दिवस पर सेना मुख्यालयों में सलामी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में परेड आयोजित की जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को सेना दिवस की बधाई देते हैं।