![holi dehan](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/03/holi-dehan-696x464.jpg)
आज शाम को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा। इसके साथ ही आज होलाष्टक (Holashtak) समाप्त हो जाएगा। कल रंग वाली होली (Colourful Holi) खेली जाएगी। आज फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में इस तिथि का बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज होलिका दहन और पूजन के लिए विशेष मुहूर्त निकाला गया है। शाम 6 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 05 मिनट तक होलिका दहन में पूजा की जा सकती है। 2,588 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि इस बार होली पर भद्रा का साया नहीं होगा। होलिका दहन की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। होलिका दहन के साथ ही बुराइयों को भी अग्नि में जलाकर खत्म कर दिया जाता है। आज रात को होलिका दहन के बाद कल सुबह रंगों से खेला जाएगा।