
हिंदी (Hindi) उन भाषाओं (languages) में शुमार है जो विश्व में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी जी (Mahatma Gandhi) ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। विश्व में करीब 420 मिलियन लोग हिंदी को मातृ भाषा के रूप में और करीब 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं। इसी क्रम में 14 सितंबर से 21 सितंबर तक हिंदी सप्ताह या राजभाषा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान हिंदी भाषा से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
भारत की स्वतंत्रता के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत की आधिकारिक भाषा यानी के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। इसके बाद से ही पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितंबर 1953 को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।