
आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री (Ex Chief Minister of Delhi) शीला दीक्षित की पहली पुण्यतिथि है (First Death Anniverary of Sheila Dixit)। एक साल पहले 20 जुलाई 2019 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शीला दीक्षित लगातार तीन बार, साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वे एक लंबे समय तक राजधानी दिल्ली की राजनीति में छाई रहीं। इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहकर उन्होंने एक रेकार्ड बनाया। उनके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी लगातार तीन बार जीतकर यह कारनामा किया। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी है (CM Arvind Kejriwal pay tribute)। केजरीवाल ने शीला दीक्षित को याद करते हुए ट्वीट करके लिखा है, ”दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
देश की राजधानी दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने अपने कार्यकाल में राजधानी की तस्वीर ही बदल कर रख दी थी, जिसे दिल्लीवासी आज भी याद करते हैं।