![11](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/04/11-696x497.jpg)
आज बॉलीवुड (Bollywood) में एक नया दौर लाने वाले बी.आर. चोपड़ा (Baldev Raj Chopra) का जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन, यानी 22 अप्रैल 1914 को पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के पास राहोन में हुआ था। निर्माता-निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा बंटवारे के बाद दिल्ली (Delhi) आ गए और बाद में मुंबई (Mumbai) पहुँचे। उन्होंने नया दौर, साधना, कानून , अवाम, गुमराह , हमराज जैसी फिल्में दीं। बॉलीवुड में सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों का नया दौर उन्होंने ही शुरू किया था। वे 1988 में छोटे पर्दे पर महाभारत (Mahabharat) लेकर आए, जो आज भी लोगो में बहुत लोकप्रिय है। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award), पद्मभूषण (Padma Bhushan) और फ़िल्मफ़ेअर (Filmfare) लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कारों से नवाज़ा गया। 5 नवंबर 2008 को मुंबई में उनका निधन हो गया।