
आज उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) का बजट पेश होने जा रहा है (Budget will present)। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ एक बैठक कर रहे हैं। इसके बाद यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में इस बजट को पेश करेंगे। कोरोना के कारण इस बार बजट की छपाई नहीं की गई है। यह पूरी तरह से कागजरहित होगा।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यह बजट बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसी के आधार पर चुनाव की भूमिका तैयार होगी। प्रदेश सरकार इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। अुनमान है कि इस बार का बजट लगभग ₹5.5 लाख करोड़ का हो सकता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी सरकार प्रदेश में कोरोना के मुफ्त टीकाकरण की घोषणा कर सकती है। साथ ही किसान आंदोलन के चलते प्रदेश के किसानों को भी कोई बड़ी राहत दी जा सकती है। वहीं चुनावी माहौल में यूपी सरकार आम जनता के लिए लोक लुभावन कार्यक्रम जरूर शुरू करना चाहेगी।