आज स्वामी विवेकानंद की जयंती

आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है (Birthday of Swami Vivekananda)। उनका जन्‍म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है (National Youth Day)। आज उनकी 158 वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।

स्वामी विवेकानंद श्री रामकृष्ण परमहंस के परम शिष्य थे। वे एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने भारत के अध्यात्मिक मूल्यों को पूरी दुनिया में फैलाया। उनके विचारों में जीवन जीने की कला और कामयाब होने के सूत्र छिपे हैं, इसीलिए वे आज भी करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बने हुुए हैं। उनके विचारों को अपनाकर कोई भी अपने जीवन को सफल कर सकता है। वे लोगों की सेवा करने को ही ईश्वर की पूजा समझते थे तथा कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते थे। उनके विचार दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।