आज बंगाल बंद का ऐलान

आज बंगाल बंद का ऐलान किया गया है (Today Bengal Bandh)। लेफ्ट मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है (Left front announce)। कल प्रदर्शन कर रहे लेफ्ट कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसी के  विरोधस्वरूप आज सीपीआई(एम) और कांग्रेस कार्यकर्ता बंद के दौरान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कल राज्य में रोजगार की मांग को लेकर लेफ्ट और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पैदल मार्च निकाल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। जब लेफ्ट के कार्यकर्ता सीएम ममता बनर्जी के दफ्तर का घेराव करने लगे तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही उन पर पानी की बौछारें भी फेंकी गई।

कल हुई पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में ही आज बंगाल बंद का ऐलान किया गया है, जिसके फलस्वरूप जगह-जगह रास्तों को बंद किया गया है। वहीं कुछ जगह रेलगाडियों को रोकने की भी कोशिश की गई है।