आज उत्तर-प्रदेश में भी उपचुनाव के नतीजे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) के नतीजे आज घोषित किए जाएँगे। इसके लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी (Counting of votes) है। उत्तर-प्रदेश में कुल 7 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर की सीटें शामिल हैं। शुरूआती रूझानों के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी (सपा) है। वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) है।