
बॉलीवुड (Bollywood) की 90 के दशक की (90s) मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1974 को मुंबई में हुआ था। अपनी पसंद और नापसंद को लेकर रवीना काफी बेबाक रही हैं। रवीना छोटी उम्र से ही काफी समझदार थीं। उन्होंने 21 साल की उम्र में ही दो बच्चियों को गोद लिया और उनकी अकेले परवरिश की। वैसे तो रवीना काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले वे ‘नच बलिए’ में बतौर जज नजर आई थीं। रवीना ने सन 1992 में आई फिल्म “पत्थर के फूल” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। रवीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के द्वारा एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वे उन्हें मिले सर्प्राइज़ की बात कर रही हैं।