जूम को टक्कर देने के लिए, लॉन्च हुआ ‘जियो मीट’

रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने वीडियो कॉलिंग एप ‘जियो मीट’ (Live meat) लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए एक बार में 100 लोगों को वीडियो कॉल पर जोड़ा जा सकता है। इस ऐप के लांच होने से जूम, गूगल मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम, स्काइप आदि जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स को एक बड़ी चुनौती मिल सकती है। दूसरे वीडियो कॉलिंग ऐप की तरह इस ऐप में भी 100 यूजर तक जोड़ने के लिए किसी भी कोड की जरूरत नहीं है। जियो मीट को डेक्सटॉप कंप्यूटर के जरिए भी जोड़ा जा सकता है, जिसके लिए यूजर को इनवाइट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर ग्रुप वीडियो कॉलिंग का हिस्सा बन सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।