रणवीर सिंह को ‘जी सिने अवॉर्ड्स 2020’ में तीन पुरस्कार

‘फिल्मफेयर’ के बाद ‘जी सिने अवॉर्ड्स 2020’ (Zee Cine Awards 2000) में इस बार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को एक साथ तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। शुक्रवार रात को हुए इस शो में रणवीर को उनकी सुपरहिट फिल्म “गली बॉय” (Gulli Boy) के लिए एक नहीं, बल्कि तीन पुरस्कार मिले हैं, जिसमें लीडिंग रोल, साल का गीत और श्रेष्ठ ऑन-स्क्रीन जोड़ी शामिल हैं। सोशल मीडिया के जरिये इंस्टाग्राम पर रणवीर ने तीनों ट्रॉफीज के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।