भारतीय वायुसेना को मिलेंगे तीन और राफेल विमान

अब भारत को 3 और राफेल लड़ाकू विमान मिलने जा रहे हैं (India will get 3 more Rafale Jet Planes)। ये राफेल 4 नवंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएंगे। फ्रांस से ये तीनों राफेल विमान बिना कहीं रूके हुए भारत पहुंचेंगे (Come from France)। ये तीनों फ्रांस के एयरबेस से उड़ान भरकर सीधे गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

बता दें कि राफेल विमान 1800 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम हैं। इनका वजन लगभग 10 टन है। इनका निशाना अचूक होता है, जिससे बचना नामुमकिन है। ये विमान अत्याधुनिक हथियारों और उच्च कोटि की प्रणाली से लैस हैं। इनको उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस में ही खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।