पिता को किस कर विवाद में आई थीं बॉलीवुड की यें मशहूर अभिनेत्री!

पूजा भट्ट बॉलीवुड एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। पूजा भट्ट अपने समय की सबसे क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेसेज में से एक हुआ करती थीं। पूजा ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रख दिया था। पूजा भट्ट बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्मों में तो नजर आयीं थी। लेकिन वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहा करती थी। साल 1989 में फिल्म डैडी से डेब्यू करने वालीं पूजा भट्ट उस समय विवाद में आ घिरी थी जब उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट को लिप टू लिप किस कर लिया और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

पूजा भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। उनकी मां का नाम किरण भट्ट है। महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हमेशा से रहीं हैं। वे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी को भी डेट कर चुकी हैं। ख़बरों के मुताबिक, कई साल तक लिव इन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। जिसके बाद साल 2003 में पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से शादी की थी। जिनसे भी उनका 11 साल बाद तलाक हो गया था। पूजा ने एक बार अपने शराब पीने की लत को लेकर भी खुलासा किया था। पूजा ने बताया था कि मात्र 16 साल की उम्र में उन्हें शराब पीने की बुरी लत गई थी। हालांकि बाद में वे इससे पिता के कहने पर निकल आयीं थी।

पूजा भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूजा ने सड़क, जानम, गुनहगार, हम दोनों, चाहत, तमन्ना, बॉर्डर, जख्म जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। पूजा को आखिरी बार ‘बॉम्बे बेगम’ में देखा गया था, जिसमें उनके काम को लोगों ने काफी सराहा था।