
दिल्ली (Delhi) के उत्तम नगर (Uttam Nagar) इलाके में बेखौफ बदमाशों ने आधी रात को एक कपड़ा व्यापारी (cloth merchant) को गोली मार दी। दिल्ली साड़ी हाउस शोरूम (Delhi Sari House Showroom) के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 साल के मोहित अरोड़ा (Mohit Arora) के तौर पर बताई जा रही है। वे आधी रात को 12.30 बजे अपने भाई के साथ स्कूटी पर दुकान से लौट रहे थे। तभी दुसरी तरफ से आते दो बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। फिर एक ने उनपर गोली चला दी। बिंदापुर पुलिस स्टेशन (Bindapur Police Station) को फायरिंग की सूचना दी गई। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) सामने आया है। जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी को पैदल भागते हुए भी देखा गया।
जानकारी के अनुसार उत्तम नगर के मानस कुंज (Manas Kunj) में रहने वाले मोहित अरोड़ा पर बदमाशों ने आधी रात को फायरिंग कर दी। घटना के समय वे अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार ने और उन्हें रोका। एक ने उनपर गोली चला दी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स (doctors) ने अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिंदापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट (Arms Act) 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भी तेंनात की गई हैं।