विश्व भर में चला आरआरआर का जादू

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) को दुनिया भर में प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं अब निर्देशक राजामौली को एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है, जिसे न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स 2022 (NYFCC) में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में सम्मानित किया गया है।

इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद, निर्देशक राजामौली ने जूरी और दर्शकों को उनकी फिल्म के प्रति प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज के दौरान दर्शकों के चेहरों को स्कैन करने को भी याद किया। “यह आश्चर्य का शुद्ध आनंद था, जैसा कि हमने अभी देखा था। यही मैं चाहता हूँ कि मेरे दर्शक महसूस करें। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को उनके निरंतर समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि आरआरआर की नजर ऑस्कर 2023 पर भी है। फिल्म के गाने नटू नटू को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। आरआरआर ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का हिस्सा नहीं था, लेकिन 14 श्रेणियों के लिए ‘फॉर योर कंसीडरेशन’ अभियान के तहत अलग से प्रस्तुत किया गया था। इसके पहले RRR  की टीम एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआरओ गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में भी शामिल होंगे, जो 11 जनवरी, 2023 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।