द ग्रेट खली की मां का निधन

अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) की मां टंडी देवी (Tandi Devi) का कल निधन हो गया। वह लंबे समय बीमार चल रही थी। उनका इलाज लुधियाना के अस्पताल में चल रहा था। उनकी उम्र 79 वर्षीय थी। उनकी मौत से सिरमौर में शोक की लहर है। कल देर रात तक उनका शव गांव नैनीधार पहुंच जाएगा। जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि द ग्रेट खली की मां टंडी देवी की तबीयत नासाज थी। जिसके बाद उनको लुधियाना के एक अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था। टंडी देवी की हालत बिगड़ने पर खली खुद उन्हें लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे थे। मां के इलाज के दौरान खली यहीं अस्पताल में ही रहे। खली के बड़े भाई मंगल राणा ने इसकी पुष्टि की है।