कोलकाता में देश की सबसे लंबी बुद्ध प्रतिमा हो रही तैयार

दुनिया की सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा के बाद देश की सबसे सबसे लंबी बुद्ध प्रतिमा (Buddha Statue) तैयार हो रही है। कोलकाता (Kolkata) के जाने-माने मूर्तिकार मिंटू पॉल (Sculptor Mintu Paul) प्रतिमा निर्माण के क्षेत्र में एक और नजीर पेश करने जा रहे हैं। मिंटू पाल 53 साल के हैं। पाल इस समय कुम्हारटोली स्थित अपने वर्कशॉप में भगवान बुद्ध की 80 फीट लंबी प्रतिमा (80 feet tall statue) तैयार करने में जुटे हुए हैं।