
आज साउथ (south) के सुपरस्टार (supper star) थलापति विजय (Thalapathy Vijay) का जन्मदिन है। उनका आज 48 वां जन्मदिन है। विजय का जन्म आज ही के दिन चेन्नई में हुआ था। विजय साउथ इंडस्ट्री (South Industry) के टॉप पेड अभिनेता में से एक हैं। अभिनेता ने कई फिल्मों में अपने प्रदर्शन से लाखों दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। अब तक अभिनेता ने 70-80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। थलापति विजय ने भी कई कारणों से अपने करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। रन से लेकर सिंघम तक इन फिल्मों को सुपरस्टार ने रिजेक्ट कर दिया था। चेन्नई फिल्म उद्योग में अपने वर्षों के दौरान, उन्हें एक फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया और उन्होंने तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीते।