नाइजीरिया में आंतकी हमला, 110 लोगों की मौत

नाइजीरिया (Nigeria) में आतंकी संगठन बोको हरम (Terrorist organization Boko Haram) ने एक बार फिर से हमला कर दिया है। यूएन ने जानकारी दी है कि कट्टर इस्‍लामिक संगठन बोको हरम के हत्‍यारों ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। बोको हरम के आतंकियों के एक हथियारबंद गुट ने, इन लोगों को सरेआम गला काट कर मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद आतंकियों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बना लिया। यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है। कल मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए।

नाइजीरिया में संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवीय समन्‍वयक एडवर्ड कल्‍लोन (Edward Cullon) ने कहा कि बोको हराम ने कम से कम 110 लोगों की निर्ममता से हत्‍या कर दी है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने अपील की है कि हत्यारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।