पिता बने तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Railway Minister Lalu Prasad Yadav) के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) पिता बन गए हैं। 27 मार्च की सुबह तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया। तेजस्वी के साथ परिवार के बाकी लोगों ने भी बेटी के आने पर खुशी जाहिर कीं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक किडनी दान कर लालू की जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्या होली में आने वाली थीं, लेकिन अब अपनी भतीजी के जन्म समारोह में शामिल होंगी।