
आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर 12 राज्यों की झांकियां परेड में शामिल हुई। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मेघालय, गुजरात, गोवा, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा और जम्मू कश्मीर की झांकी शामिल हैं। आपको बता दें कि दिल्ली, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की झांकी इस साल परेड का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा नौ मंत्रालयों या सरकारी विभागों की झांकियां भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा डीआरडीओ (DRDO) और तीनों सेनाओं से जुड़े अत्याधुनिक हथियारों व विमानों की झांकियां भी इस परेड के दौरान देखने को मिली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की दो झांकियां शामिल की गई। इनमें हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस के लिए स्वदेश में विकसित सेंसर, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणालियों तथा भारतीय पनडुब्बियों के लिए ‘एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन’ (एआईपी) प्रणालियों को प्रदर्शित की गई।
जम्मू-कश्मीर की झांकी में यहां के बदलते स्वरूप को दिखाया गया है कि कैसे ये राज्य अब दिनों-दिन प्रगति की राह पर आगे बढ़ता जा रहा है।
कर्नाटक की झांकी में राज्य की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को दर्शाया गया है। कमला देवी जिन्होंने विलुप्त होने की कगार पर पंहुचे पारंपरिक हस्तशिल्प को पुनर्जीवित करने का काम किया उनको प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
छत्तीसगढ़ की इस साल की झांकी गोधन न्याय योजना पर आधारित है।
उत्तर-प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ धाम, स्थानीय शिल्प, संस्कृति की झलक।
पंजाब की झांकी में राज्य से जुड़े स्वतंत्रता सैनिकों और उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है।
महाराष्ट्र की झांकी में राज्य की जैव-विविधता और जैव प्रतीकों को प्रदर्शित किया गया है। शुरू में राजकीय तितली ब्ल्यू मॉरमॉन को दर्शाया गया है।
संस्कृति मंत्रालय
भारतीय डाक विभाग
सीआरपीएफ