
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को महान गायिका लता मंगेशकर जी (Great singer Lata Mangeshkar ji) को उनकी 94वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारतीय संगीत में उनका योगदान दशकों तक रहा है, जिसने एक चिरस्थायी प्रभाव पैदा किया है।”
उनके भावपूर्ण प्रदर्शन ने गहरी भावनाएं पैदा की हैं। हमारी संस्कृति में उनका हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा।’ लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अनगिनत सदाबहार गाने गाए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि लता दीदी ने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत परंपरा को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयाँ देकर समृद्ध करने के लिए समर्पित कर दिया। संगीत के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह जिस सादगी और विनम्रता के भारतीयता की जड़ों से जुड़ी रहीं, वह देशवासियों के लिए एक विशेष उदाहरण है। भारत रत्न लता दीदी की उनकी जयंती पर शत-शत नमन।