इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

आज इंडोनेशिया (Indonesia) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं।  इसके बाद सुनामी की चेतावनी (Tsunami Warning in Indonesia) जारी कर दी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि आज इंडोनेशिया में मौमेरे से 95 किमी उत्तर पूर्वी नुसा तेंगारा (North East Nusa Tenggara) में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। ताजा जानकारी के अनुसार अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 5 दिसंबर को इंडोनेशिया के टोबेलो से 259 किमी की दूरी पर उत्तर दिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई थी।