
महाराष्ट्र (Maharashtra) में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से इस समय राज्य के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लगा हुआ है। जिससे चंद्रपुर, सातारा, औरंगाबाद और परभणी (Chandrapur, Satara, Aurangabad and Parbhani) जैसे जिलों में बिजली आपूर्ति सेवा बाधित हो गई है। महाराष्ट्र में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल बीते मंगलवार (3 जनवरी 2023) आधी रात से 72 घंटे के लिए शुरू हो गई है। 3 जनवरी की रात से राज्य के तीन कर्मचारी यूनियन ने इस हड़ताल में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र के सातारा जिले में मौजूद कोयना पॉवर प्लांट ने 36 मेगा वाट की दो यूनिट बंद हो गई है। कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की वजह से यह दोनों यूनिट बंद हुई हैं। राज्य के औरंगाबाद जिले में भी महावितरण कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से बिजली का संकट खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि 8500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।