
नया साल आने वाला है। आज साल 2020 का आखिरी दिन है। कोरोना महामारी के कारण (Corona Pandemic) सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए देश में अलग-अलग जगहों पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है (Strict Restrictions)। इसके तहत सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के मुंबई में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी रात्रि कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है।
दिल्ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा रहेगा। इसके अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर 5 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते। नए साल का जश्न मनाने के लिए किसी भी तरह की सभा तथा कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं होगी।
मुंबई तथा दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ में भी नए साल के जश्न मनाने पर राज्य सरकारों ने कई पाबंदियां लगाई हैं।