महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में पथराव, 7 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजी नगर (Chhatrapati Sambhaji Nagar) में बुधवार को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच पथराव हो गया। नगर निगम प्रशासन मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन (Mukundwadi Railway Station) परिसर में बने अवैध निर्माणों को ढहाने गई थी। प्रशासन की टीम शिवाजी नगर, जय भवानी नगर और झंडा चौक के बीच में अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम दस्ते के साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ें। इस पथराव में 7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 2 महिलाएं भी चोटिल हुई हैं।