कांगो के स्टेडियम में मची भगदड़, 37 लोगों मौत

कांगो (Congo) से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राज़ाविल (capital brazzaville) में एक स्टेडियम में सेना भर्ती के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ से 37 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है। दरअसल, कांगो की राजधानी ब्रेज़ाविल में सेना भर्ती अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान रात को स्टेडियम में भगदड़ मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि भर्ती की अपील पर युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई, इस दौरान भगदड़ मचने से 37 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। एक साथ इतने लोगों के जुटने से अफरा–तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद कई लोग धक्का देकर आगे बढ़ना चाहते थे। इसी बीच कुछ लोग गेट की ओर निकलने के लिए एक-दूसरे को रौंदते हुए आगे बढ़ गए।