
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार (south indian superstar) और डीएमडीके (DMDK) प्रमुख विजयकांत (vijaykant) का गुरुवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। यहीं पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
तमिल सुपरस्टार विजयकांत ने लगभग 154 फिल्मों में काम किया, जिसके बाद वह अभिनेता से राजनेता बन गए। उन्होंने 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम पार्टी का गठन किया। निमोनिया के कारण उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएमडीके के संस्थापक विजय कांत को लोग प्यार से कैप्टन कहकर बुलाते थे। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।