सोनू निगम ने की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

मशहूर बॉलीवुड गायक सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की (Met with UP CM)।  उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर यूपी में भी फिल्म निर्माण शुरू होगा तो यह बहुत अच्छा होगा। इसके लिए सभी को योगी जी को अपना सहयोग देना चाहिए।

सोनू निगम कल रविवार को अयोध्या भी गए थे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपना आर्थिक योगदान भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश के लोगों से राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि देश मे राम मंदिर निर्माण की जो इच्छा सदियों से अधूरी थी, वह अब पूरी होने जा रही है। सोनू निगम ने कहा कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे (Make a song for Ramlala)।