देश में H3N2 वायरस से अब-तक 3 लोगों की मौत

गुजरात (Gujarat) में H3N2 के प्रकोप के बाद राज्य में पहली मौत सामने आई है। गुजरात के वडोदरा शहर (Vadodara City) में एक 58 वर्षीय महिला को दो दिन पहले सांस फूलने की शिकायत के बाद शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने एच3एन2 वायरस से मौत की पुष्टि की है। इसे राज्य में H3N2 से यह पहली मौत बताई जा रही है। राज्य में दो दिन पहले सूरत (Surat) में कोरोना से पहली मौत हुई थी। राज्य में H3N2 के मामलों में वृद्धि के साथ ही कोविड मामलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

जानकारी के अनुसार शहर के फतेगंज इलाके में रहने वाली 58 वर्षीय महिला को सर्दी, खांसी व बुखार जैसे लक्षण थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। महिला के परिजनों से सैंपल लेने का प्रयास किया गया है, ताकि दूसरे सदस्यों में संक्रमण है या नहीं इसकी पुष्टि हो सके। बता दें कि इस वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में भी एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

आज का सवाल:-

क्या H3N2 वायरस का प्रकोप कोरोना जितना प्रभावी होगा?

(इस सवाल का जवाब नीचे दिए नंबर पर अपने नाम, मोबाइल नंबर और स्थान (Area जहां आप रहते हैं) के साथ लिखकर व्हाट्सएप करें। सभी जवाब सही होने पर आपको व्हाट्सएप द्वारा सूचित किया जाएगा।
अगर आप के सभी सवालों के जवाब सही हुए तो आप जीत सकते हैं ढेरों इनाम।
तो जल्दी से सभी सवालों के जवाब दें, हमारा व्हाट्सएप नंबर है:
09811378993)