उत्तराखंड के टनकपुरमें निमार्णाधीन भवन की शटरिंग गिरी, 2 लोग घायल

उत्तराखंड (Uttarakhand) के टनकपुर (Tanakpur) में कल रात को एक बड़ा हादसा हो गया। निमार्णाधीन भवन (under construction) की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर जो मलबे में दब गया था, उसे बचाने के लिए पाँच घंटे तक रेस्क्यू चला। घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक मकान की शटरिंग ढहने से सारा कंक्रीट व सरिया नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 2 मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भेजा गया जबकि अन्य मजदूर अभी घटनास्थल पर ही हैं। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।