
आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) एक बार फिर निर्विरोध दिल्ली की मेयर (Mayor) चुनी गई हैं। बीजेपी (BJP) मेयर प्रत्याशी शिखा राय (Shikha Rai) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि डिप्टी मेयर मोहम्मद इकबाल (Mohammad Iqbal) चुने गए हैं। वह भी आप के उम्मीदवार थे।
दिल्ली में मेयर पद के लिए बुधवार को चुनाव हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला था। शैली को एक साल के लिए निर्विरोध मेयर चुनी गई हैं। शिखा राय ने अपना नाम वापस ले लिया था। दिल्ली नगर निगम में आप का शासन है और यह जीत भी निश्चि थी।
शैली ओबेरॉय और शिखा राय ने अपना नामांकन दाखिल किया था। शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की मेयर चुनी गईं थीं। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे।