शशि थरूर ने कहा गुजरात दंगों पर बहस करने से कोई फ़ायदा नहीं

बीबीसी (BBC) की डॉक्यूमेंट्री पर देश से लेकर विदेश तक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जेएनयू विश्वविद्यालय (JNU University), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) और देश के कुछ विश्वविद्यालयों में विवाद बना हुआ है। अब इस विवाद में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की (Congress MP Shashi Tharoor) एंट्री हो गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि, उन्होंने भारत के लोगों से 2002 के गुजरात दंगों से आगे बढ़ने के लिए कभी भी नहीं कहा। शशि थरूर ने आगे कहा कि गुजरात दंगों के घाव अभी पूरी तरह भरे नहीं हैं, लेकिन इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम फायदा होगा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत इस त्रासदी से काफी आगे निकल चुका है। देश की जनता को लगता है कि इस मामले को पीछे छोड़ देना चाहिए, क्योकि 2 दशक बीत चुके हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट भी अपना फैसला सुना चुका है। आपको बता दें कि, शशि थरूर ने यहाँ यह भी कहा कि वह उन लोगों पर आक्षेप नहीं लगा रहे हैं जो मानते हैं कि आधिकारिक जांच से पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है।