
कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण पूरी दुनिया के शेयर बाजार (Share Market) बैठ गए हैं। आज भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह से नीचे गिर गए। सेंसेक्स (Sensex) 3200 अंक तक लुढ़का तो वहीं निफ्टी (Nifty) में भी करीब 1000 अंक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 8.18% यानी 2919.26 अंक टूटकर 32,778.14 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 868.25 अंक यानी 8.30 फीसदी लुढ़क कर 9,590.15 अंक पर बंद हुआ। इस तरह निवेशकों (Investors) को लगभग ₹11 लाख करोड़ का नुकसान (Loss of Rs. 11 Lakh Crores) हो चुका है। इसे शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट (Biggest Fall in History) के रुप में देखा जा रहा है। शेयर बाजार में किसी एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट (Biggest Fall in One Single Day) पहले कभी नहीं देखी गई।