नहीं रहे शेन वॉर्न

दुनिया के महान स्पिनरों (great spinners) में शुमार शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 52 वर्षीय थी। वॉर्न थाईलैंड (Thailand) के कोह सामुई में थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक ही दिन में दो दिग्गजों को खो दिया। कल सुबह महान विकेटकीपर रॉड मार्श का निधन हो गया था। वॉर्न ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा था कि वह हमारे शानदार खेल के लीजैंड और कई युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत थे।

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (muttiah muralitharan) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।