
पूर्व भारतीय खिलाड़ी, मशहूर कमेंटटेर और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) कोरोना (Corona) की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी स्वयं प्रसिद्ध हिंदी टीकाकार ने दी है। इस बात का खुलासा उन्होंने सबसे पहले अपने यूट्यूब चैनल के कम्यूनिटी पोस्ट के ज़रिए किया। आकाश चोपड़ा ने बताया कि अब वह कुछ दिनों तक आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे।
इन दिनों आकाश आईपीएल 2023 में जियोसिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे थे। अपनी कम्यूनिटी पोस्ट को शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने लिखा, “रुकावट के लिए खेद है…कोविड फिर से आ गया है। कुछ दिन कमेंट्री बॉक्स में नज़र नहीं आऊंगा। यहाँ भी कॉन्टेंट थोड़ा कम ही आ सकता है। गला खराब… तो आवाज़ का लोचा। देखों भाइयों… बुरा मत मानना। लक्षण हल्के है। भगवान का शुक्र है।”