
देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में 28 अप्रैल से भीषण लू (Loo) चलने की संभावना है। कहा जा रहा है कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में भी वृद्धि होगी, लेकिन 28 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना है। आपको बता दें कि रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, रात 8.30 बजे आईएमडी अपडेट के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आद्र्रता 36 प्रतिशत थी। शहर में सुबह 5.47 बजे सूर्योदय और शाम 6.52 बजे सूर्यास्त हुआ। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।