सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता (senior leader) अहमद हसन (Ahmad Hasan) का आज निधन हो गया। उनका निधन डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Lohiya Hospital) में हुआ है। आपको बता दें कि यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल और पूर्व मंत्री अहमद हसन की हालत गंभीर बनी हुई थी। उनका इलाज लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा था। बीते पांच दिन पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत की जानकारी दी थी।

आपको बता दें कि अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। विधान परिषद में वह नेता प्रतिपक्ष थे। उनकी उम्र 88 वर्षीय थी। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने विधान परिषद में अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।