
पंजाब (Punjab) में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (Indian Border Security Force) ने अमृतसर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता हासिल की है। तलाशी में बीएसएफ को दो एके-47 असाल्ट, दो मैगजीन, 22 किलो हेरोइन, एक मोबाइल फोन, प्लास्टिक की पाइप और पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस थाना लोपोके ने गुरदासपुर के दो तस्करों पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात बीएसएफ जवान भारतीय निगरानी चौकी ककड़ में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने कंटीले तार के पास कुछ हलचल सुनी। एक पाकिस्तानी भारतीय सीमा में हथियारों और नशीले पदाथों के साथ घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने ललकार लगाई लेकिन पाकिस्तानी घुसपैठिया नहीं माना। इसके बाद बल के जवानों ने फायरिंग कर उसे मार गिराया। इसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च शुरू कर दी है।